होम राहुल गांधी ने कहा मछली पालन के लिए अलग मंत्रालय की है जरूरत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2021 09:36 PM

राहुल गांधी ने कहा मछली पालन के लिए अलग मंत्रालय की है जरूरत

राहुल गांधी ने कहा मछली पालन के लिए अलग मंत्रालय की है जरूरत

राहुल गांधी ने कहा मछली पालन के लिए अलग मंत्रालय की है जरूरत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पुडुचेरी में मछुआरों को संबोधित करते हुए उन्हें 'समुद्र का किसान' करार दिया और मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की जरूरत बताई. हालांकि, मत्स्य पालन मंत्रालय पहले से ही है, ऐसे में केन्द्रीय मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह और अन्य बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के इन बातों पर सवाल खड़े किए.

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वे नई दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने इंग्लिश में कहा- आपको यह जानना चाहिए कि क्यों मैं मछुआरों की मीटिंग में किसानों की बात कर रहा हूं. मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं. इसके बाद राहुल के बयान पर जोरदार तालियां बजी.

 

राहुल ने कहा- "मैं ऐसा सोचता हूं कि जब किसानों की जमीन के लिए अगर दिल्ली में एक मंत्रालय हो सकता है तो फिर क्यों नहीं समुद्र के किसानों के लिए दिल्ली में एक मंत्रालय हो सकता है? जब हमारे किसानों के मुद्दे होते हैं तो उस मंत्रालय के पास जाते हैं, जो किसानों से संबंधित होते हैं. हम कृषि मंत्री के पास जाते हैं, लेकिन मछली पालक का कोई मुद्दा होता है तो उन्हें जाने के लिए कोई मंत्रालय नहीं है. इसलिए मैं ऐसा सोचता हूं कि मछली पालकों के लिए एक महत्वपूर्ण चीज जो हमें करनी है वो है केन्द्र सरकार में एक उनको मंत्रालय देना. ताकि उनका मुद्दा उठाया जा सके और उनकी दुख दर्द का निवारण किया जा सके."

 

हालांकि, उनकी इन बातों पर जोरदार तालियां बजी, लेकिन बीजेपी के नेताओं खासकर मछली पालन मंत्री ने इसको लेकर इटली में ट्वीट करते हुए टिप्पणी की. इसमें उन्होंने लिखा- प्रिय राहुल, इटली में कोई अलग मछली पालन मंत्रालय नहीं है. यह कृषि एवं वानिकी मंत्रालय के तहत आता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)