होम तपोवन-रैंणी आपदा : नौवें दिन टनल से 3 और अलकनंदा में मिला एक शव
तपोवन-रैंणी आपदा : नौवें दिन टनल से 3 और अलकनंदा में मिला एक शव
तपोवन-रैंणी आपदा में लापता लोगों में से सोमवार को 3 लोगों के शव टनल और एक शव अलकनंदा नदी में मैठाणा के पास बरामद हुआ। अब तक आपदा में लापता कुल 54 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। इनमें से 29 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। सोमवार तक जोशीमठ थाने में 179 लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।उधर, डी.जी.पी. अशोक कुमार ने बताया कि एक दो दिन में सुरंग के अंदर सर्च अभियान रोक दिया जाएगा।
7 फरवरी को तपोवन-रैंणी क्षेत्र में आई आपदा के बाद से तपोवन टनल में 35 से 40 लोगों के होने की संभावना को लेकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से रैंणी के साथ ही तपोवन बैराज क्षेत्र और जिले के विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यहां सर्च अभियान दल की ओर से 149 लोगों की खोजबीन जारी है।वहीं जिलाधिकारी स्वाती एस. भदौरिया ने बताया कि रेस्क्यू और सर्च अभियान में मिल रहे शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर परिजनों को शव सौंपा जा रहा है। शिनाख्त न होने की स्थिति में शव और मानव अंगों के डी.एन.ए. सैम्पल लेने के बाद नियमानुसार दाह संस्कार किया जा रहा है। सोमवार को चमोली अलकनंदा नदी के तट पर 2 शवों और 1 मानव अंग का दाह संस्कार किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।