होम अमित शाह के कथित बयान पर भड़का नेपाल, मांगा जवाब
अमित शाह के कथित बयान पर भड़का नेपाल, मांगा जवाब
नेपाल ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पड़ोसी देशों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विस्तार की योजना वाले कथित बयान पर चिंता व्यक्त की है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने बयान पर नाराजगी व्यक्त करने और स्पष्टीकरण मांगने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय में नेपाल एवं भूटान मामलों के संयुक्त सचिव एवं प्रभारी अरिंदम बागची को फोन किया।
दरअसल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दावा किया था कि "केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी अपना दायरा बढ़ाना चाहती है। पार्टी नेपाल और श्रीलंका में शासन के लिए योजना बना रही है।"
अब नेपाल की ओर से इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद भारतीय पक्ष ने आश्वासन दिया है कि वे देब के बयान को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को अपनी नियमित प्रेस बैठक के दौरान इस मामले को स्पष्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि भारत ने यह भी कहा है कि उन्होंने इस संबंध में विभिन्न भारतीय समाचारपत्रों में प्रसारित कुछ रिपोर्टों पर भी गौर किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
कुछ दिनों पहले एक सार्वजनिक समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि गृहमंत्री शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि बीजेपी नेपाल और श्रीलंका सहित पड़ोसी देशों में अपनी सरकार बनाने की योजना बना रही है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देब ने कहा कि शाह ने त्रिपुरा की यात्रा के दौरान एक पार्टी मीटिंग में कथित तौर पर कहा था कि उनकी योजना भारत में अधिकांश राज्यों में जीतने के बाद पड़ोसी देशों में पार्टी की स्थापना की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।