होम सरकार ने कानून रद्द नहीं किए तो जारी रहेगा आंदोलन
सरकार ने कानून रद्द नहीं किए तो जारी रहेगा आंदोलन
मोदी सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक कानून रद्द नहीं होते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले भी कई किसान संगठन बयान दे चुके हैं कि कानून रद्द होने के बाद ही वो घर वापस जाएंगे। दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर बीते 90 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र अपने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे। साथ ही कहा कि हम देश की नीति सड़क से बदलेंगे संसद से नहीं। हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान टिकैत के रोने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो एक किसान के आंसू थे। वो आंसू न डर के थे न ही किसी खौफ के थे।
राकेश टिकैत ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम बात करें तो किससे करें। हमे अभी तक बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। अभी हाल ही में पीएम मोदी ने कहा था कि किसान एक फोन कॉल दूर हैं साथ ही सरकार के मंत्री कह चुके हैं कि सरकार बातचीत के लिए अभी भी तैयार है। लेकिन अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। आंदोलनजीवी को लेकर कहा कि हनुमान जी आंदोलनजीवी थे। साथ ही महात्मा गांधी, सरदार पटेल को उन्होंने आंदोलनजीवी बताया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।