होम चेन्नई टेस्ट : भारत ने कसा शिकंजा, जीत से 7 विकेट दूर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2021 09:03 PM

चेन्नई टेस्ट : भारत ने कसा शिकंजा, जीत से 7 विकेट दूर

चेन्नई टेस्ट : भारत ने कसा शिकंजा, जीत से 7 विकेट दूर

चेन्नई टेस्ट : भारत ने कसा शिकंजा, जीत से 7 विकेट दूर

चेन्नई | भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को स्टंप्स तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 53 रन पर रोक कर मैच में अपना शिकंजा कस लिया और उसे इस मुकाबले को जीतने के लिए अब सात विकेटों की जरुरत है। भारत की दूसरी पारी 286 रन पर ऑलआउट हुई और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा। दिन का खेल खत्म होने तक डेनियल लॉरेंस 38 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 और कप्तान जोए रूट आठ गेंदों पर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए अभी भी 429 रनों की जरूरत है और उसके पास सात विकेट शेष हैं जबकि भारत के पास पूरे छह सत्र और कम से कम 180 ओवर हैं। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 15 रन देकर दो विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 28 रन देकर एक विकेट लिए।

इंग्लैंड ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए डोमिनिक सिब्ले का विकेट गंवाया। सिब्ले को अक्षर ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने तीन रन बनाए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्‍स को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया। बर्न्‍स ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)