होम केजरीवाल कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी में किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2021 08:59 PM

केजरीवाल कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी में किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित

केजरीवाल कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी में किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित

केजरीवाल कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी में किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) केंद्र की मोदी सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप ने सोमवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंधु सीमा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

सिंघु सीमा किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख स्थल है। आप ने एक ट्वीट में कहा, ''आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है।''

AAP ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 साल की जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को तत्काल रिहा करने की मांग की और इसे ''न्यायेतर अपहरण'' करार दिया। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी रवि की गिरफ्तारी की ङ्क्षनदा करती है। उन्होंने कहा, ''भाजपा सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया है। युवा मुखर होकर बोल रहे हैं, लेकिन भाजपा युवाओं को पसंद नहीं करती है, इसीलिए 21 वर्षीय युवा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।''चड्ढा ने कहा कि 300 सांसदों वाली भाजपा सरकार युवा कार्यकर्ता से इतनी डरती है कि उसने उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा। उन्होंने कहा, ''भाजपा सरकार को देश के युवाओं से एलर्जी है। रवि की गिरफ्तारी से यह पता चलता है। उसकी गिरफ्तारी एक न्यायेतर अपहरण था।'' चड्ढा ने कहा, ''भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। हम मांग करते हैं कि रवि को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।'' उन्होंने देश के युवाओं से एकजुट होने और राष्ट्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)