होम स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पापा संस्था की भूख हड़ताल जारी
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पापा संस्था की भूख हड़ताल जारी
आगरा। प्राईवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और डाउन की समय फ़ीस माफी व अभिभावकों की आवाज़ को बुलंद करने वाली प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) संस्था ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के बहार फुटपाथ पर धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जो अब तक जारी है।
पापा संस्था से दीपक सरीन ने बताया है कि हम लोग उन शोषित अभिभावकों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। जो स्कूलों की मनमानी फीस वसूली से परेशान हैं। सरकार के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के बाबजूद स्कूल पर समय काल की फीस भरने का दवाब बना रहे हैं।आज हम लोग यहाँ भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
इस पर ज़िल प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत नहीं मिली है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से कहा गया है कि धरना समाप्त कर घर जाए अभी डीआईओएस नहीं हैं। उनके आने पर कुछ होगा।अपनी मांगे लिख कर दीजिये और अपने घर जाइए वरना सब लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। हम लोग अब डरने वाले नहीं हैं आश्वशन नहीं इस परेशानी का निस्तारण चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।