होम अश्विन ने शतक उड़ाकर रिकॉर्ड्स को भी मारी ठोकर

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 15, 2021 08:50 PM

अश्विन ने शतक उड़ाकर रिकॉर्ड्स को भी मारी ठोकर

अश्विन ने शतक उड़ाकर रिकॉर्ड्स को भी मारी ठोकर

अश्विन ने शतक उड़ाकर रिकॉर्ड्स को भी मारी ठोकर

चेपॉक की जिस पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल माना जा रहा है उस पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आठवें नंबर पर उतरकर सैकड़ा जड़ा. उन्होंने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 106 रन की आकर्षक पारी खेली जो उनके करियर का पांचवां और अपने घरेलू मैदान पर पहला शतक है. अश्विन ने कप्तान विराट कोहली (149 गेंदों पर 62) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. उन्होंने मोहम्मद सिराज (नाबाद 16) के साथ आखिरी विकेट के लिए 49 रन जोड़े और इस बीच अपना शतक पूरा किया. इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इस शतकीय पारी से रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी.

अश्विन ने टेस्ट करियर में तीसरी बार एक ही मैच में पांच विकेट लेने और शतक लगाने का कारनामा किया है. इस मैच से पहले उन्होंने ऐसा 2011 और 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था. एक मैच में पांच विकेट और शतक लगाने में अब अश्विन से आगे केवल इंग्लैंड के इयान बॉथम हैं. उन्होंने पांच बार यह कमाल कर रखा है. अश्विन के अलावा गैरी सॉबर्स, मुश्ताक मोहम्मद, जैक कैलिस और शाकिब अल हसन ने दो-दो बार यह कारनामा किया था. अश्विन ने भारत में 45 टेस्ट खेले हैं. यहां 30 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं तो 22 की औसत से विकेट लिए हैं. भारत में वे टेस्ट में 23 बार पांच विकेट ले चुके हैं. उनका एक टेस्ट में छह विकेट लेने का औसत है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)