होम डॉन मुख़्तार के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

Alert Star Digital Team Feb 15, 2021 08:39 PM

डॉन मुख़्तार के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

डॉन मुख़्तार के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

डॉन मुख़्तार के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

लखनऊ: यूपी के डॉन के बेटों से लखनऊ पुलिस ने लंबी पूछताछ की है. डॉन और बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी इन दिनों पंजाब जेल में बंद हैं. उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर से पुलिस ने पचास सवाल पूछे. लखनऊ में एक अवैध निर्माण को लेकर दोनों पर मुक़दमा दर्ज है. दोनों ने ही अपनी गिरफ़्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टे भी ले रखा है. मुख़्तार पर बढ़ रहे क़ानूनी दबाव के बीच दोनों आज अचानक हज़रतगंज पुलिस थाने पहुंच गए. मुख़्तार के दोनों बेटों पर 25 हज़ार रुपये का ईनाम भी है.

 

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही डॉन मुख़्तार अंसारी संकट में हैं. मुख़्तार की पत्नी और उनके दोनों बेटों पर अवैध हथियार से लेकर ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़े का मुक़दमा हो गया है. मुख़्तार का बड़ा बेटा अब्बास नेशनल शूटर है. अब्बास और उमर पर लखनऊ के डॉलीगंज इलाक़े में अवैध निर्माण का केस पिछले साल हुआ था. दोनों ने मिल कर विवादित ज़मीन पर बिल्डिंग बना दी थी. जिसे बाद में ज़िला प्रशासन ने बुलडोज़र चला कर गिरा दिया. इसी मामले में पुलिस लंबे समय से दोनों को ढूंढ रही थी. जब दोनों नहीं मिले तो उन्हें पकड़ने के लिए पच्चीस पच्चीस हज़ार का ईनाम भी उन पर रख दिया.

 

मुख़्तार के दोनों बेटों अब्बास और उमर से लखनऊ पुलिस ने पचास सवाल पूछे. पूछताछ के दौरान दोनों को कई बार पानी पीना पड़ा. क़रीब तीन घंटे की पूछताछ में दोनों भाई कई सवालों में घिरते नज़र आए. मीडिया के बार बार सवाल पूछने पर भी दोनों भाई कुछ नहीं बोले. आपको बता दें कि हाल में ही अब्बास की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थीं. शादी के समय अब्बास फ़रार चल रहा था. कहा जा रहा है कि ये निकाह राजस्थान में हुआ. अब्बास बीएसपी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है. उसके चाचा अफजाल अंसारी भी बीएसपी से लोकसभा सांसद हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)