होम खराब अर्थव्यवस्था से भड़का नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग, मंत्री को हटाया

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 12, 2021 08:58 PM

खराब अर्थव्यवस्था से भड़का नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग, मंत्री को हटाया

खराब अर्थव्यवस्था से भड़का नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग, मंत्री को हटाया

खराब अर्थव्यवस्था से भड़का नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग, मंत्री को हटाया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी कैबिनेट के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की और एक महीना पहले नियुक्त किए गए एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को सेवा से हटा दिया. किम ने आरोप लगाया कि संकट के दौर से गुजर रही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन अधिकारियों ने कोई नया विचार पेश नहीं किया.

 

सरकारी मीडिया 'केसीएनए' की शुक्रवार की खबर के अनुसार किम को उम्मीद थी कि परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाने की उनकी कूटनीति काम आएगी, लेकिन वह रुकी पड़ी है. वहीं कोविड-19 महामारी के कारण सीमाएं बंद होने और प्राकृतिक आपदा में फसल बर्बाद होने की वजह से संकट के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था और बेहाल हुई है. खबर के अनुसार किम के नौ साल के कार्यकाल में यह सबसे मुश्किल दौर है.

 

मौजूदा चुनौतियों के कारण किम को सार्वजनिक रूप से पूर्व की आर्थिक योजनाओं की असफलता को स्वीकार करना पड़ा. जनवरी में 'वर्कस पार्टी कांग्रेस' की बैठक में पंचवर्षीय आर्थिक योजना पेश की गयी थी लेकिन गुरुवार को पार्टी की सेंट्रल कमेटी की बैठक में अब तक क्रियान्वित योजनाओं को लेकर किम की निराशा साफ तौर पर झलकी.

 

किम ने गुरुवार की बैठक में कहा कि कैबिनेट अर्थव्यवस्था में जान डालने में नाकाम रही. केसीएनए के अनुसार किम तु द्वितीय की जगह अब ओ सु योंग को सेंट्रल कमेटी के आर्थिक मामलों के विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)