होम दिल्ली व लखनऊ के बीच 14 फरवरी से दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस
दिल्ली व लखनऊ के बीच 14 फरवरी से दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस
नई दिल्ली। लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई अपने दोनों रूट्स पर 14 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस फिर से शुरू होने जा रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने स्टेशन पर ही तेजस एक्सप्रेस के टिकट मुहैया करवाने की व्यवस्था भी की है।
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। 14 फरवरी को लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की ट्रेन की ज्यादातर सीटें बुक हो चुकी हैं। इसी तरह मुंबई से अहमदाबाद और अहमदाबाद से मुंबई तेजस एक्सप्रेस की भी अधिकतर सीटें बुक हो चुकी हैं। दोनों ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी ने दो फरवरी से ही बुकिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।
यहां से यात्री हर तरह की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा अगर ट्रेन में कुछ सीटें रह जाती हैं तो स्टेशन पर ही यात्रियों को ट्रेन के टिकट मुहैया करवाए जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 23 नवंबर 2020 और मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 24 नवंबर को बंद कर दिया था। उस दौरान तेजस एक्सप्रेस के बंद होने का कारण यात्रियों की संख्या में कमी बताया गया था। उस दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बहुत कम यात्रियों ने बुकिंग कराई, जिसकी वजह से ट्रेन का संचालन रद्द करने का फैसला लिया गया था। अक्टूबर 2019 में देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।