होम पीएम मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर टिकैत का तंज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2021 09:23 PM

पीएम मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर टिकैत का तंज

पीएम मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर टिकैत का तंज

पीएम मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर टिकैत का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में एक बयान दिया था, जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई है। किसानों के आंदोलन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि देश में एक नई जमात पैदा हो गई है। आंदोलनजीवी प्राणी हर बात पर धरने पर बैठ जाते हैं। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने तंज कसा। टिकैत ने मंगलवार को कहा, प्रधानमंत्री ने जो आंदोलनजीवी कहा है। हम आंदोलन करते हैं, हम जुमलेबाज तो नहीं हैं। एमएसपी पर कानून बनना चाहिए वो नहीं बन रहा। तीनो काले कानून खत्म नहीं हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने 2011 में कहा था कि देश में एमएसपी पर कानून बनेगा। यह जुमलेबाजी थी।"

राज्यसभा में पीएम मोदी ने की थी किसानों से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हमें एक बार देखना चाहिए कि कृषि परिवर्तन से बदलाव होता है कि नहीं। कोई कमी हो तो उसे ठीक करेंगे, कोई ढिलाई हो तो उसे कसेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मंडियां और अधिक आधुनिक बनेंगी। एमएसपी है, एसएसपी था और एमएसपी रहेगा।

किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसान आंदोलन पर सभी बात कर रहे हैं लेकिन सदन में किसी ने ये नहीं बताया कि किसान आंदोलन क्यों हो रहा है। आंदोलन की मूल बातों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 86 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। पहले छोटे किसानों को कर्जमाफी का फायदा नहीं मिलता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)