होम कांग्रेस सोशल मीडिया पर और बढ़ाएगी पैठ
कांग्रेस सोशल मीडिया पर और बढ़ाएगी पैठ
नई दिल्ली: कांग्रेस सोशल मीडिया पर अपनी पैठ और मजबूत करने की योजना में है. आज पार्टी ने पांच लाख 'सोशल मीडिया वॉरियर' तैयार करने के मकसद से कैंपेन की शुरुआत की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत को अहिंसक योद्धाओं की जरूरत है जो सच्चाई और सद्भाव के लिए लड़े.
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि ट्रोल आर्मी आज की तारीख में लोगों में नफरत फैला रहे हैं. इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं. हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है.
राहुल गांधी ने कहा कि ये टीम न्याय के लिए लड़ने वालों योद्धाओं की होगी. यह नफरत औक हिंसा की सेना नहीं होगी. यह एक सेना है जो भारत के विचार का बचाव करेगी.
इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।