होम उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन का अलर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2021 10:13 PM

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन का अलर्ट

शिमला । उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। एसएएसई यानी स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेबशिेंट ने कुल्लू जिले में सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को अधिक ऊंचाई व बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

एसएएसई ने चेताया है कि इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों व बर्फीले क्षेत्रों में जाना जानलेवा हो सकता है। ऐसे में लोगों को खास हिदायत दी गई है। इन जगहों पर जाने से पहरेज करें।

कुल्लू में आपातकालीन स्थिति के अलावा अटल टनल में आवाजाही को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को 1077 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि रविवार को उत्तरखंड के चमोली में ग्लेश्यिर टूटने से कई लोगों की जान जाने के साथ बहुत से लोग लापता हुए हैं और भारी नुकसान हुआ। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शिमला जिले में 40 सड़कें बंद हैं। मंडी जिला में 4, कुल्लू जिला में 28, और चंबा जिले में एक सड़क अभी भी बंद है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। खासकर मरीज़ों को अस्पताल ले जाने में बड़ी मुश्किलें आ रही है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था भी अभी तक पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)