होम भाजपा सांसद ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा..2021 के चुनाव में जनता देगी जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2021 10:07 PM

भाजपा सांसद ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा..2021 के चुनाव में जनता देगी जवाब

भाजपा सांसद ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा..2021 के चुनाव में जनता देगी जवाब

भाजपा सांसद ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा..2021 के चुनाव में जनता देगी जवाब

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या किये जाने, खास वर्ग का तुष्टीकरण करने, 30 प्रतिशत वोटों की राजनीति करने और भगवान राम-सीता का अपमान करने का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता इसका जवाब देगी। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में मोदी सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों तथा केंद्रीय योजनाओं को गिनाया, वहीं अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उस पर केंद्रीय योजनाओं को राज्य के नागरिकों तक नहीं पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

चटर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार के संदर्भ में कहा कि कोरोना टीका को लेकर राजनीति हो रही है। राज्य सरकार कह रही है कि मुफ्त टीका देगी लेकिन यह आयेगा कहां से ? भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के 140 कार्यकर्ताओं की मौत के लिये कौन जिम्मेदार है...''इसके लिये तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है।'' तुष्टीकरण कौन करता है और 30 प्रतिशत की राजनीति कौन करता है...''यह तृणमूल कांग्रेस करती है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि ''तृणमूल कांग्रेस के नेता राम-सीता का अपमान करते हैं, ये लोग जयश्रीराम को लेकर राजनीति करते हैं और यह नारा लगाने वाले को गिरफ्तार किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि ''राम-सीता सभी के हैं और जयश्रीराम पूरे देश का नारा है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)