होम मुख्तार अंसारी मामले में पंजाब के रवैये पर यूपी को एतराज
मुख्तार अंसारी मामले में पंजाब के रवैये पर यूपी को एतराज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब सरकार द्वारा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में स्थानांतरित करने का विरोध किये जाने पर सोमवार को कड़ा एतराज जताया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार एक गैंगस्टर का समर्थन कर रही है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में गंभीर अपराध दर्ज हैं और सुनवाई कोर्ट में लंबित है। मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार अंसारी का इतना ज्यादा समर्थन कैसे कर सकती। ये गंभीर मसला है इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की गाजीपुर जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि मुख्तार अंसारी देश के संघीय ढांचे से खिलवाड़ कर रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में गंभीर मामले लंबित हैं और वह दो साल से एक मामूली केस में पंजाब पंजाब की जेल में है। कोर्ट ने इस याचिका में प्रतिपक्षी बनाई गई पंजाब सरकार, रोपड़ जेल के जेल सुप¨रटेंडेंट और मुख्तार अंसारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट भी मंगाई थी। पंजाब सरकार ने दाखिल जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका का विरोध किया है।
पंजाब सरकार एक अपराधी का कर रही समर्थन : सालिसिटर जनरल तुषार मेहता
सोमवार को मामला न्यायमूर्ति अशोक भूषण और आर. सुभाष रेड्डी की पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगा था। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पंजाब सरकार के जवाब पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक अपराधी का समर्थन कर रही है। अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में गंभीर मामले लंबित हैं और उसने अपने खिलाफ पंजाब में एक छोटा सा मामला दर्ज करा लिया जमानत अर्जी भी नहीं दाखिल की और दो साल से पंजाब की जेल में है। मेहता ने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि किस तरह पंजाब सरकार एक अपराधी का समर्थन कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।