होम अश्विन का मानना- पांचवें दिन चेन्नई टेस्ट जीत सकता है भारत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 8, 2021 09:48 PM

अश्विन का मानना- पांचवें दिन चेन्नई टेस्ट जीत सकता है भारत

अश्विन का मानना- पांचवें दिन चेन्नई टेस्ट जीत सकता है भारत

अश्विन का मानना- पांचवें दिन चेन्नई टेस्ट जीत सकता है भारत

ल्लेबाज़ों के लिए मुफीद पिच पर करीब 73 ओवर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन गेंदबाजी से रविचंद्रन अश्विन को इतनी खुशी मिलती है कि वह विषम परिस्थितियों में शरीर पर पड़ने वाले बोझ को भी भूल जाते हैं. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए हैं, जिसमें से छह विकेट उन्होंने दूसरी पारी में चटकाए.

 

अश्विन ने कहा, "लोग काफी रोचक विश्लेषण करते हैं कि क्या होगा और क्या नहीं, लेकिन एक क्रिकेटर के जेहन में यह बात सबसे आखिरी होती है. रोज 40 से 45 ओवर डालना और फिर नेट्स पर जाना मेरी क्रिकेट दिनचर्या का हिस्सा है. गेंदबाजी में मुझे इतनी खुशी मिलती है कि कई बार शरीर साथ नहीं देता तो भी मैं गेंदबाजी करता रहता हूं. मुझे इससे इतना प्यार है."

 

इशांत शर्मा की तरह अश्विन ने भी स्वीकार किया कि पिच पूरी तरह से सपाट है और टॉस की भूमिका अहम रही. उन्होंने कहा, "जब मैंने विकेट देखी तो मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिये अच्छी होगी. लेकिन दूसरे दिन से बेहतर होती जायेगी. यह वाकई सपाट पिच है और टॉस काफी अहम रहा. हालांकि, फिर भी मेरा मानना है कि हमने आज अच्छी वापसी की. पांचवें दिन अच्छा खेलने पर हम जीत भी सकते हैं."

 

वाशिंगटन सुंदर ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक बनाया. अश्विन ने उन्हें खास बल्लेबाज बताया. उन्होंने कहा, "वह शानदार बल्लेबाज है. कई लोग टी20 क्रिकेट के आधार पर आंकलन करते हैं, जिसमें वह सातवें नंबर पर उतरता है. हर कोई उसकी खास प्रतिभा को नहीं पहचान पाता कि वह कितना विशेष बल्लेबाज है."

 

अश्विन ने यह भी कहा कि फॉलोआन नहीं देने के इंग्लैंड के फैसले से वह हैरान नहीं थे. उन्होंने कहा, "उनके पास दो विकल्प थे, लेकिन उन्होंने अपने गेंदबाजों को आराम देने के लिये फॉलोआन नहीं दिया. बाहर से यह बात उतनी अच्छी तरह से नहीं समझी जा सकती, क्योंकि कई बार तरोताजा गेंदबाज थके हुए गेंदबाजों की तुलना में कमाल कर सकते हैं."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)