होम सरकार के पास जेएनयू का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 8, 2021 09:42 PM

सरकार के पास जेएनयू का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार के पास जेएनयू का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार के पास जेएनयू का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नाम बदलने को लेकर विचार नहीं कर रही है। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को लोकसभा में ये जानकारी दी है। सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय जेएनयू का नाम बदलने पर विचार कर रही है। इस पर अपने जवाब में केंद्रीय शिक्षामंत्री ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव सरकार को नहीं मिला है।

देश से सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का नाम बदलने को लेकर बीते कुछ समय में भाजपा के कई नेता मांग कर चुके हैं। बीते साल भारतीय जनता पार्टी के महासचिव सीटी रवि ने कहा था कि जेएनयू का नाम बदल दिया जाए। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की जगह इसका नाम स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी कर दिया जाए।

सीटी रवि के अलावा भाजपा के सांसद हंसराज हंस भी जेएनयू का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं। कई और नेता भी इस बात को कहते रहे हैं, हालांकि जेएनयू के छात्र और शिक्षक ऐसी किसी मांग का कड़ा विरोध करते रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)