होम नीतीश मंत्रीमंडल के विस्तार पर लगी मोहर, शाहनवाज,सम्राट,संजय झा के मंत्री बनने की चर्चा तेज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2021 09:34 PM

नीतीश मंत्रीमंडल के विस्तार पर लगी मोहर, शाहनवाज,सम्राट,संजय झा के मंत्री बनने की चर्चा तेज

नीतीश मंत्रीमंडल के विस्तार पर लगी मोहर, शाहनवाज,सम्राट,संजय झा के मंत्री बनने की चर्चा तेज

नीतीश मंत्रीमंडल के विस्तार पर लगी मोहर, शाहनवाज,सम्राट,संजय झा के मंत्री बनने की चर्चा तेज

 बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर कल मोहर लग सकता है। माना जा रहा है कि बीजेपी और जदयू में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर 50:50 फॉर्मूले पर सहमति भी बन गई है। इसके साथ ही बीजेपी के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन समेत अनेक दिगग्ज नेता के मंत्री पद संभालने के कयासबाजी भी तेज हो गई है।बता दें कि बिहार में नवंबर में एनडीए सरकार की फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में वापसी हुई थी। 16 नवंबर को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के समय ही 14 मंत्री बनाये गए। जिसमें 7 बीजेपी कोटे से,5 जदयू कोटे से,1-1 हम और वीआईपी पार्टी से बनाये गए। लेकिन पिछले लगभग तीन महीने से जैसे-जैसे मंत्रीमंडल विस्तार में देरी होती गई,विपक्ष भी चुटकी लेता रहा। हालांकि नीतीश कुमार ने कई मौके पर साफ किया कि मंत्रीमंडल विस्तार में देरी की वजह बीजेपी है। कारण बीजेपी अपने पार्टी के तरफ से मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट फाइनल नहीं कर पा रही है।मालूम हो कि पिछले साल के विधानसभा चुनाव के परिणाम से राज्य के कई समीकरण ध्वस्त हो गए। जिसमें पहली बार बिहार एनडीए में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में ज्यादा सीट पाकर हो गई। जबकि जदयू की सीट आधे पर पहुंच गई। उसके बाद ही अंदरखाने में बीजेपी और जदयू के बीच वर्चस्व को लेकर तकरार कई मौके पर उजागर भी हुई। लेकिन अब लगता है कि इस पर फिलहाल पटाक्षेप हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कोटे से शहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी,नितिन नवीन,संजीव चौरसिया मंत्री बनाये जा सकते है। तो वहीं जदयू कोटे से जामा खान,सुमित सिंह,संजय झा के मंत्री बनने के संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)