होम पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जज ने की तारीफ, बताया लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 6, 2021 09:06 PM

पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जज ने की तारीफ, बताया लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता

पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जज ने की तारीफ, बताया लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता

पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जज ने की तारीफ, बताया लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता

अहमदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमआर शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारा सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता करार दिया है. न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात हाईकोर्ट के डायमंड जुबली समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की.

 

न्यायमूर्ति शाह ने कहा, 'मुझे गुजरात हाईकोर्ट के डायमंड जुबली समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है. भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि गुजरात हाईकोर्ट ने कभी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया और हमेशा न्याय प्रदान किया है.

 

कर्मभूमि

 

वहीं पिछले साल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के जरिए एक समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद वह सबकी नजरों में आ गए थे. न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) मिश्रा ने पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य दूरदर्शी नेता बताया था. शनिवार को भी अपने संबोधन में न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात हाईकोर्ट को अपनी कर्मभूमि बताया था. इस न्यायालय में उन्होंने 22 साल वकील की तरह और 14 साल न्यायाधीश की तरह सेवा दी थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)