होम मोदी सरकार देश के तीन चार पूंजीपतियों के रिमोट से चल रही: रामगोपाल
मोदी सरकार देश के तीन चार पूंजीपतियों के रिमोट से चल रही: रामगोपाल
इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव और राज्य सभा सदस्य रामगोपाल यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर आज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह रिमोट से चल रही है जिसका कंट्रोल देश के तीन चार पूंजीपतियों के पास है1 सैफई स्थिति आवास पर यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि कुछ चुने हुये उद्योगपतियों के लिये सरकार काम कर रही है ।
उन्होने कहा कि तीन कृषि कानून एक साथ जल्दीबाजी में लाए गए थे । उनको जल्दबाजी में पास किया गया था जब की परंपरा यह है कि जब भी कोई नया कानून सदन में पास किया जाता है उनको संसद की समितियों में भेजा जाता है।
इन कानूनों को कृषि समितियों में भेजा जाना चाहिए था लेकिन इन के मामले में ऐसा नहीं किया गया और जिस तरह से कानून पास किए गए हैं । वह भी हर किसी को भली-भांति पता पता है। इन कानूनों को पास करने को लेकर के सदन में किस तरह से विवाद हुआ यह किसी से छुपा नहीं है।
उन्होंने कहा कि पहले कृषि कानून के जरिए एमएसपी को लेकर के अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है ।जिस ढंग से कृषि कानून पास किया गया है । उसके तहत यह कहा जा सकता है कि किसी भी किसान को सही एमएसपी कभी मिली ही नहीं सकती । मनमाने तरह से बड़े लोग किसान की फसल को खरीदेंगे।
उन्होने कहा कि इन कृषि कानूनों के लागू होते ही सरकार की मंडियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी । नए कृषि कानूनों के तहत बड़े बड़े धनपतियों की ओर से बनाए जाने वाली मंडियों का मुकाबला सरकारी मंडिया नहीं कर पायेगी। धन पतियों की मंडियां वहीं पर बनेंगी जहां पर सरकारी मंडिया पहले से निर्धारित होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।