होम हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार
हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार
हरिद्वार कुंभ मेले (Haridwar Kumbh Mela) में आने वाले श्रद्धालुओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) के लिए वेबसाइट www.haridwarkumbhmela2021.com तैयार कर ली गई है. जल्द ही इसकी लांचिंग की जाएगी. वेबसाइट के लिए एक कार्यालय भी बनाया जाएगा, जहां बैठे कर्मचारी दस्तावेज देखने के बाद श्रद्धालुओं को अनुमति देंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को कुंभ की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रकिया (Online Applicatio Process) को पूरा करना होगा. आवेदन को अनुमति मिलने के बाद ही हरिद्वार की सीमा के भीतर एंट्री हो सकेगी. कोरोना वायरस गाइडलाइन (Corona Virus Guidelines) को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बनाया गया है.
रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट को खोलते ही राइट साइड में ट्रैवल रजिस्ट्रेशन का बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करना होगा फिर अपनी पूरी डिटेल डालनी होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए 72 घंटे के भीतर की Covid-19 के RTPCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी. फिर आपको एक पास मिलेगा उसी पास को दिखाकर हरिद्वार की सीमा पर एंट्री दी जाएगी. हालांकि अब तक राज्य सरकार की ओर से इस बारे में कोई SOP या दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं कि पोर्टल कब से शुरू किया जाएगा. हालांकि केंद्र की SOP में 27 फरवरी से 27 अप्रैल तक का समय तय किया गया है.
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, एड्रेस प्रूफ, आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के अलावा आने जाने का समय भी डालना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए होटल धर्मशाला की डिटेल भी देनी होगी जिस वाहन से आएंगे-जाएंगे, उसका भी डिटेल देना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि यात्रियों की संख्या कितनी होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।