होम आरएलडी की अगुवाई में हुई शामली में महापंचायत, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 5, 2021 10:01 PM

आरएलडी की अगुवाई में हुई शामली में महापंचायत, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

आरएलडी की अगुवाई में हुई शामली में महापंचायत, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

आरएलडी की अगुवाई में हुई शामली में महापंचायत, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कृषि कानून के खिलाफ लगातार महापंचायतों का दौर जारी है और हर महापंचायत में राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को महापंचायत शामली के भैंसवाल गांव में रखी थी, जिसका आयोजन RLD के नेताओं ने किया था. इस महापंचायत को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी, बावजूद इसके RLD के नेताओ ने किसानों के नाम पर महापंचायत की.

 

सपा, कांग्रेस भी हुईं शामिल

 

शामली के भैंसवाल गांव में चल रही महापंचायत में RLD, सपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ किसान भी शामिल हुए. इस महापंचायत की अध्यक्षता आरएलडी के नेताओं ने की. इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शिरकत की. उन्होंने महापंचायत में मौजूद सभी लोगों से अपील की. इस काले कानून के खिलाफ जो आंदोलन किसानों ने छेड़ा है उसको आखिरी अंजाम तक हम ले जाएंगे. उसके लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी हम तैयार हैं, और आरएलडी किसानों के इस आंदोलन में हर कदम पर साथ खड़ी हुई है.

 

पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा

 

आपको बता दें, इस महापंचायत में काफी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान, प्रशासनिक अमला इस महापंचायत को लेकर काफी मुस्तैद दिखा, जगह जगह पर पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था, ताकि महापंचायत के दौरान किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए और अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके जिम्मेदार इस महापंचायत के आयोजक होंगे, क्योंकि महापंचायत को लेकर प्रशासन ने पहले ही आयोजकों को बता दिया था कि अगर महापंचायत के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)