होम भाकियू ने चक्का जाम से किया इनकार, प्रशासन ने ली राहत की सांस

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2021 09:53 PM

भाकियू ने चक्का जाम से किया इनकार, प्रशासन ने ली राहत की सांस

भाकियू ने चक्का जाम से किया इनकार, प्रशासन ने ली राहत की सांस

भाकियू ने चक्का जाम से किया इनकार, प्रशासन ने ली राहत की सांस

काशीपुर। कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के चलते केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांग पूरी ना होने पर 6 जनवरी को देशभर में चक्का जाम करने का निर्णय लिया था। लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब उत्तराखंड में भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम और भारत बंद नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा प्रशासन को आश्वसन दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों का 2 माह से अधिक समय से आंदोलन चल रहा है। 26 जनवरी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 जनवरी को देश भर में चक्का जाम करने का निर्णय लिया था लेकिन अब उत्तराखंड के भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम ना करने की बात कही है।

शुक्रवार को बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरका टोपा में किसानों ने पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर गन्ने के सीजन के चलते चक्का जाम को निरस्त करने की बात कही है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने प्रशासन को लिखित आश्वासन भी दिया है।

जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की परेशानियों को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश ने चक्का जाम करने से मना किया है। जिसकी जगह भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)