होम कर्नाटक के डिप्टी सीएम को अजित पवार- मुंबई महाराष्ट्र की है और हमेशा रहेगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:13 PM

कर्नाटक के डिप्टी सीएम को अजित पवार- मुंबई महाराष्ट्र की है और हमेशा रहेगी

कर्नाटक के डिप्टी सीएम को अजित पवार- मुंबई महाराष्ट्र की है और हमेशा रहेगी

कर्नाटक के डिप्टी सीएम को अजित पवार- मुंबई महाराष्ट्र की है और हमेशा रहेगी

मुंबई. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) के मुंबई को उनके राज्य का हिस्सा बनाए जाने की मांग के एक दिन बाद महाराष्ट्र में उनके समकक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर कोई जानता है कि मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा है और यह हमेशा रहेगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है. पार्टी ने सावदी के मांग पर भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. कर्नाटक में वर्तमान में भाजपा की सरकार है.

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने की थी मांग
सावदी ने बुधवार को मांग की थी कि मुंबई को कर्नाटक का हिस्सा बना देना चाहिए और उन्होंने केंद्र से तब तक इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने का अनुरोध किया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि इस मुद्दे पर जब तक उच्चतम न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता तब तक कनार्टक के साथ राज्य की सीमा से लगते मराठी भाषी इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर देना चाहिए। इसके बाद सावदी की यह टिप्पणी आयी.

क्या बोले अजित पवार
अजित पवार ने पत्रकारों से कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) की टिप्पणी के बाद उन्होंने (सावदी ने) कर्नाटक के लोगों को खुश करने के लिए मुंबई का नाम लिया.' उन्होंने कहा, 'मुंबई महाराष्ट्र की है. यह कल भी हमारी थी, आज भी हमारी है और भविष्य में भी हमारी रहेगी. इसे कोई बदल नहीं सकता है. हर कोई यह जानता है. इसलिए उन्होंने जो कहा उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. मेरे विचार में उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)