होम ट्रैक्टर परेड हिंसा में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और राजद्रोह के मामले भी दर्ज किए

Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:07 PM

ट्रैक्टर परेड हिंसा में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और राजद्रोह के मामले भी दर्ज किए

ट्रैक्टर परेड हिंसा में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और राजद्रोह के मामले भी दर्ज किए

ट्रैक्टर परेड हिंसा में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और राजद्रोह के मामले भी दर्ज किए

ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में यूएपीए और राजद्रोह के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल को इस मामले की जांच सौंपी गई है.

दिल्ली पुलिस की प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि 26 जनवरी को हुई हिंसा में देश और देश के बाहर मौजूद संगठनों और व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाएगी.

26 जनवरी को किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के आईटीओ समेत कई हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली थीं.

इस दौरान आईटीओ पर एक शख़्स की मौत भी हो गई थी. केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ क़रीब 40 किसान संगठन दो महीनों से दिल्ली से लगी सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था.

रैली के लिए पुलिस की ओर से एक रूट तय किया गया था. लेकिन बड़ी संख्या में नौजवानों ने बैरिकेड तोड़ कर उन हिस्सों में भी घुस आए थे जो रूट के तहत तय नहीं किए गए थे.

- किसान ट्रैक्टर परेड का आंखों देखा हाल, जानिए क्या हुआ?

एक समूह ने लाल क़िले के ऊपर धार्मिक झंडा भी फहराया जिसे लेकर भारी विवाद छिड़ गया.

प्रदर्शनकारी किसानों के सबसे बड़े मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी करके इस अराजकता पर अफ़सोस ज़ाहिर किया और कहा कि इस तरह की हरकतों से आंदोलन को नुक़सान पहुँचता है और वे इसकी निंदा करते हैं.

लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने हिंसा के इन मामलों में यूएपीए और राजद्रोह का केस भी दर्ज किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)