होम नए सियासी समीकरण से किनारे पड़ी कांग्रेस,जेडीएस नेबीजेपी से मिलाया हाथ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:05 PM

नए सियासी समीकरण से किनारे पड़ी कांग्रेस,जेडीएस नेबीजेपी से मिलाया हाथ

नए सियासी समीकरण से किनारे पड़ी कांग्रेस,जेडीएस नेबीजेपी से मिलाया हाथ

नए सियासी समीकरण से किनारे पड़ी कांग्रेस,जेडीएस नेबीजेपी से मिलाया हाथ

बेंगलुरू : कर्नाटक में सियासी समीकरण फिर बदल गए हैं. सत्‍तारू़ढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी दल जनता दल सेक्‍युलर (जेडीएस) के हाथ मिलाने से कांग्रेस अलग-थलग पड़ गई है. हालांकि इसकी कीमत बीजेपी को चुकानी पड़ी है. विधान परिषद में सिर्फ 13 सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष का पद बीजेपी ने जेडीएस को देने का फैसला किया है. कभी, एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करने वाले जेडीएस के कुमारस्वामी और बीजेपी के दिग्‍गज नेता और सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आपस में हाथ मिला लिया है. ये दोनों अब साथ आ गए है, इस बात को भुलाकर कि येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई थी.

येदियुरप्‍पा सरकार के मंत्री एस. ईश्वरप्पा कहते हैं, 'बीजेपी ने फैसला किया है कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग को दूर रखने के लिए दूसरी पार्टियों को साथ लिया जाएगा. इसी के तहत हमने यहां जेडीएस को साथ लिया है.हालांकि बीजेपी और जेडीएस का यह साथ कब तक रहेगा, यह आने वाला समय बताएगा. वर्ष 2006 में भी दोनों पार्टियां साथ आ चुकी हैं, तब येदियुरप्पा के समर्थन से कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे. इस बार दोनों पार्टियां विधान परिषद के सभापति और उपसभापति के चुनाव को लेकर साथ आई हैं, जिसको लेकर पिछले महीने हाथापाई हुई थी.

75 सदस्यों वाली विधान परिषद में जेडीएस के 13 सदस्य है जिसको बीजेपी ने सभापति के लिए समर्थन देने का फैसला किया है और 31 सदस्यों वाली बीजेपी का उपसभापति होगा. इसके कारण 29 सीटों के बावजूद कांग्रेस किनारे पर हैं. जेडीएस के वरिष्‍ठ नेता बसवराज होरट्टी कहते हैं, 'बीजेपी हमें विधान परिषद अध्यक्ष के लिए मदद करेगी और हम उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी को समर्थन देंगे.' दूसरी ओर,जेडीएस के 'पाला बदलने' पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई. कांग्रेस विधायक कृष्णा बैरे गौड़ा ने कहा, 'पहले भी दोनों पाटिया साथी एक बार फिर साथ आई है जेडीएस सिर्फ खुद को सेकुलर रहती है लेकिन वह सेकुलर है नहीं.' सियासी विशेषज्ञों की मानें तो जेडीएस के साथ तालमेल करके सीएम येदियुरप्‍पा ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं. इससे उन्‍होंने कांग्रेस को अलग-थलग करने के साथ ही नाराज़ बीजेपी विधायकों को साफ संदेश देने की कोशिश की है अगर वो बगावत पर उतारू हो भी जाए तो उनकी सरकार पर संकट नही आएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)