होम रोजगार मेले मे जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों को मिला रोजगार
रोजगार मेले मे जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों को मिला रोजगार
लखनऊ :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, उ प्र कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज के संयुक्त तत्वावधान मे आई टी आई अलीगंज में 28 जनवरी को आयोजित मेगा रोजगार मेले में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ से प्रशिक्षित 55लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 15युवाओं के चेहरे रोजगार पाकर खिले। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेले के मुख्य अतिथि डॉ नीरज बोरा माननीय विधायक उत्तर विधानसभा थे अपने उदबोधन मे उन्होंने मेले मे आए युवाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही कौशल विकास मे सरकार की उपलब्धियों को बताया और सेवायोजक कंपनियों के नियुक्ति पत्र युवाओं को वितरित किए ।आई टी आई अलीगंज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शाक्यवार ने मेले के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले को संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु यस सी तिवारी , सहायक निदेशक सेवायोजन मधु पाण्डे, सहायक आयुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र डी डी चौधरी ने भी सम्बोधित किया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।