होम प्रियंका गांधी अमेठी के लोगों से हुईं मुखातिब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 10:21 PM

प्रियंका गांधी अमेठी के लोगों से हुईं मुखातिब

प्रियंका गांधी अमेठी के लोगों से हुईं मुखातिब

प्रियंका गांधी अमेठी के लोगों से हुईं मुखातिब

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को कहा कि अमेठी (Amethi) से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका गांधी अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workes) की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।'

प्रियंका गांधी ने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है।बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानून की भी चर्चा की और बताया कि यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है।

सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं।

उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ''कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)