होम कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खिलाने पर दिया यह बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 10:19 PM

कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खिलाने पर दिया यह बयान

कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खिलाने पर दिया यह बयान

कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खिलाने पर दिया यह बयान

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे. उन्हें एक भी मैच में केलने का मौका नहीं मिला. वे चारों टेस्ट में बैंच पर ही बैठे रहे जबकि इस दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे. जसप्रीत बुमराह.,आर अश्विन, रवींद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर गए थे. ऐसे में कुलदीप यादव ही सबसे अनुभवी गेंदबाज थे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया. इनमें टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल थे. ब्रिस्बेन टेस्ट में भी जब कुलदीप को नहीं चुना गया था तब इस फैसले की आलोचना हुई थी. लेकिन भारत के नए गेंदबाजों ने उनकी कमी ही नहीं खलने दी और भारत ने तीन विकेट से मैच जीत लिया.

इस बारे में अब कुलदीप यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा कि ब्रिस्बेन में उन्हें लगा था कि वे टीम में आ सकते हैं. लेकिन उनका मानना है कि इस टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं लेने का फैसला सही था. कुलदीप ने कहा, आपको इस तरह से तैयारी करनी होती है कि जब भी मौका आए तो आप चुनौती के लिए तैयार रहे. मैं आखिरी टेस्ट तक तैयार था. हां, आखिरी टेस्ट तक चोटों की समस्या थीं और हम जानते थे कि हमारे कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे. लेकिन हम अपनी योजना पर डटे रहे. हम चोटों के बारे में चिंता करने के बजाए सोचा करते थे कि किस तरह फील्डिंग लगानी है या रणनीति क्या रहेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)