होम चिल्ला बॉर्डर से खत्म हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स
चिल्ला बॉर्डर से खत्म हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स
नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले, आईटीओ समेत कई जगहों पर 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। आंदोलन भी कहीं ना कहीं कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा, भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने चिल्ला बॉर्डर से अपना कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को खत्म कर दिया है। दिल्ली नोएडा बॉर्डर चिल्ला पर ट्रैफिक यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण बाधित हो रखा था, अब हम उसे सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रहे हैं।
इधर, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई। अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन ज़िम्मेदार रहा है। कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी न चले। यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी। किसान आंदोलन जारी रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।