होम गणतंत्र दिवस पर रोडवेज करेगी 53 परिचालकों-36 चालकों का सम्मान

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:09 PM

गणतंत्र दिवस पर रोडवेज करेगी 53 परिचालकों-36 चालकों का सम्मान

गणतंत्र दिवस पर रोडवेज करेगी 53 परिचालकों-36 चालकों का सम्मान

गणतंत्र दिवस पर रोडवेज करेगी 53 परिचालकों-36 चालकों का सम्मान

जयपुर। राजस्थान रोडवेज जनवरी से दिसम्बर 2020 के दौरान सर्वाधिक डीजल औसत व दुर्घटना रहित वाहन संचालन करने वाले चालकों तथा ईमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले परिचालकों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि श्रेष्ठ डीजल औसत व दुर्घटना रहित वाहन संचालन करने वाले 36 चालकों एवं ईमानदारी व निष्ठापूर्वक मार्ग पर ड्यूटी करने वाले 53 परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि जयपुर स्थित आगारों के 3 चालक एवं 6 परिचालकों को मुख्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा तथा अन्य चालक-परिचालकों को आगार स्तर पर मुख्य प्रबन्धक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि रोडवेज प्रबंधन द्वारा दिसम्बर 2020 में ईमानदारी व निष्ठापूर्वक मार्ग पर ड्यूटी करने वाले परिचालकों जिनके नियुक्ति दिनांक से कोई भी रिमार्क ना लगा हो एवं रोडवेज में कार्यरत श्रेष्ठ चालक जिन्होंने डिपो में सर्वाधिक डीजल औसत के साथ ही नियुक्ति दिनांक से दुर्घटना रहित वाहन संचालन किया हो, को गणतंत्र दिवस पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)