होम प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 23, 2021 10:34 PM

प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक

प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक

प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि जबलपुर केन्द्रीय जेल के जिस बैरक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छह महीने रहे, उस स्थल को सेल्युलर जेल स्थित विनायक दामोदर सावरकर मेमोरियल की तर्ज विकसित किया जाएगा.

सुभाष चन्द्र बोस स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में किया जाएगा विकसितः
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर केन्द्रीय जेल परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने नेताजी की बैरक में पहुंचकर उनकी शयन-पटिट्का पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए. उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार के प्रसिद्ध सेल्युलर जेल स्थित विनायक दामोदर सावरकर के मेमोरियल की तर्ज पर जबलपुर केन्द्रीय जेल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. चौहान ने कहा कि जेल की जिस बैरक में नेताजी दो बार बंदी रहे, वह हमारे लिए तीर्थस्थल है. लोग यहां से देशभक्ति की प्रेरणा लें, इसलिए इसे प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग नेताजी की बैरक तक पहुंचकर दर्शन कर सकें, इसके लिए अलग से द्वार बनाया जाए, जो वर्तमान कैदियों के प्रवेश द्वार से पृथक हो.

अंग्रेजों के समय की सामग्री यहा मौजूदः
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेताजी ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था. यहां उनके पराक्रम और बलिदान गाथा को प्रदर्शित करती चित्र कथा तैयार कर लगाई जाए, जिसमें नेताजी की बचपन से लेकर आजाद हिन्द फौज बनाने और उनकी अंतिम यात्रा के समूचे जीवन वृत्तांत का प्रदर्शन हो. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को यातना देने के अंग्रेजों के समय की हथकड़ी, फांसी के रिहर्सल का पुतला, बैलगाड़ी का चक्का, डंडाबेड़ी, चक्की के अलावा नेताजी के हस्तलिखित पत्र की प्रतिलिपि भी यहां सुरक्षित हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)