होम प्रधानमंत्री 22 जनवरी को तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 20, 2021 10:25 PM

प्रधानमंत्री 22 जनवरी को तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री 22 जनवरी को तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री 22 जनवरी को तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तेजपुर विश्वविद्यालय असम के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में 2020 में उत्तीर्ण हुए 1218 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

डिग्री प्राप्त करने वालों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 48 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए दीक्षांत समारोह मिश्रित रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केवल पीएच.डी. विद्वान और स्वर्ण पदक विजेता व्यक्तिगत रूप से अपनी डिग्री और स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे और शेष छात्रों को वर्चुअल रूप में डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)