होम रूपेश सिंह के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2021 08:38 PM

रूपेश सिंह के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की

रूपेश सिंह के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की

रूपेश सिंह के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की

पटना: रविवार को रूपेश सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि रूपेश हत्याकांड में अपराधी तो दूर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इन्वेस्टिगेशन स्लो है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रियों पर इस कांड में शामिल होने का आरोप भी लगाया.

 

परिवार को मिले सुरक्षा

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अबतक परिवार को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया. हम मांग करेंगे कि परिवार को सुरक्षा मिले. हमने पहले ही कहा है कि कई बड़े लोग हों, सरकार के मंत्री भी हो सकते हैं. क्योंकि पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं जैसे बालिका हत्याकांड. ऐसा तो नहीं कि कई बड़े चेहरे हों इसलिए मामले को दबाया जा रहा है. क्या ऐसी वजह है जो स्लो इन्वेस्टिगेशन करके मामले को रफ़ा-दफ़ा किया जा रहा है? छोटे बच्चे हैं और उनके पास सुरक्षा नहीं है. हम चाहते हैं कि कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो.

 

रुपेश सिंह की पत्नी को रोजगार दिलाएंगे

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम रूपेश सिंह की पत्नी को रोजगार दिलाने का काम करेंगे. हमारी जो भी क्षमता है उसके हिसाब से प्रयास करेंगे कि कहीं एडजस्टेंट हो जाए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)