होम CBI ने अपने ही दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेकर जांच को कर रहे थे प्रभावित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 16, 2021 09:47 PM

CBI ने अपने ही दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेकर जांच को कर रहे थे प्रभावित

CBI ने अपने ही दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेकर जांच को कर रहे थे प्रभावित

CBI ने अपने ही दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेकर जांच को कर रहे थे प्रभावित

बैंक धोखाधड़ी में आरोपी कंपनियों के खिलाफ जांच प्रभावित करने के लिए कथित रूप से रिश्वत लेने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से दो को आज सस्पेंड कर दिया है. शनिवार को CBI ने उन चार कर्मियों में से दो- इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ और स्टेनोग्राफर समीर कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है.

इसी के साथ CBI ने अन्य दो कर्मियों- पुलिस उपाधीक्षक आर के ऋषि और आर के सांगवान के खिलाफ कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Personnel and Training Department) से प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है. बता दें कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग CBI के लिए नोडल मंत्रालय है.

क्या है पूरा मामला

आठ पन्नों की FIR में लगाए गए आरोपों के अनुसार, जिन कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें DSP आर के ऋषि और आर के सांगवान, इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह शामिल हैं. इंस्पेक्टर कपिल धनखड़ को पुलिस उपाधीक्षकों आर के सांगवान और आर के ऋषि से रिश्वत की रकम प्राप्त हुई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)