होम CM योगी ने लांच की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा यूपी के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 09:15 PM

CM योगी ने लांच की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा यूपी के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

CM योगी ने लांच की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा यूपी के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

CM योगी ने लांच की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा यूपी के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

गोरखपुर. मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी. मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी एप (Digital Diary App) का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष डाक टिकट भी अनावरण किया. उन्‍होंने कहा कि आज जमाना तकनीकी का है. इसके प्रयोग से हम अपने हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं. अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं. सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-एप के जरिये एक अभिनव पहल की है. अब मोबाइल में ही डायरी होगी. लोग नि:शुल्क इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके. जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी. तकनीकी के जरिये ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका.

जबकि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है. कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से UPIDINFO एप निशुल्क डाउनलोड कर सकता है. उसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं.

खिचड़ी मेले पर डाक टिकट जारीवहीं, डाक विभाग द्वारा खिचड़ी मेले पर एक डाक टिकट का मुख्यमंत्री ने जारी किया. विशेष आवरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति को समर्पित है. इसके पहले 2016 में डाक विभाग ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पहली पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया था. उसी को इस बार विशेष आवरण के रूप में जारी किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक विभाग का यह प्रयास हमारी विरासत और परम्परा को आगे बढ़ाने में मददगार होगा. भविष्य की पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे में अवगत हो सकेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)