होम सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, जानें मकर-संक्रांति तक का हाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2021 10:04 PM

सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, जानें मकर-संक्रांति तक का हाल

सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, जानें मकर-संक्रांति तक का हाल

सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, जानें मकर-संक्रांति तक का हाल

नई दिल्ली. उत्तर भारत में शीतलहर (Cold Wave) की वजह से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग (Weather Department) ने पहले ही चेताया था कि बारिश के बाद शीतलहर चलेगी. उधर पहाड़ों में बर्फबारी (Snowfall) रुक गई है लेकिन बर्फ की मोटी चादर के पिघलने में वक्त लगेगा. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के रास्ते अभी पूरी तरह बर्फ से पटे हैं. लिहाजा सामान्य आवाजाही शुरू होने में अभी वक्त लगेगा.

मकर संक्रांति तक खुल सकता है मौसम
14 जनवरी तक मौसम के खुले रहने के आसार हैं. दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है. 14 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी, नतीजतन यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की पूरी संभावना है. उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी तक कोहरा पड़ सकता है. बारिश झेल रहे मध्य प्रदेश में अभी पूरी तरह से बादल छंटे भी नहीं हैं और शीतलहर ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. राज्य में अगले कुछ दिनों में तापमान गिरकर 3 डिग्री तक पहुंचने के पूरे आसार हैं. उधर, कर्नाटक में बारिश ने कहर बरपा रखा है. फिलहाल बारिश के रुकने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे. पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी लोगों को शीतलहर ने हलकान कर रखा है.

दिल्ली में 7 डिग्री लुढ़का पारा, अभी और बढ़ेगी ठंडभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि देश की राजधानी का न्यूनतम तापमान सोमवार को 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. इतना ही नहीं पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानों की तरफ चलने की वजह से पारा और भी नीचे गिरने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 14 जनवरी तक पारे में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)