होम क्रिज पर स्मिथ की हरकत को लेकर बोले सहवाग, कुछ काम न आया

Alert Star Digital Team Jan 11, 2021 09:48 PM

क्रिज पर स्मिथ की हरकत को लेकर बोले सहवाग, कुछ काम न आया

क्रिज पर स्मिथ की हरकत को लेकर बोले सहवाग, कुछ काम न आया

क्रिज पर स्मिथ की हरकत को लेकर बोले सहवाग, कुछ काम न आया

सिडनी : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत का गार्ड मिटाते हुए देखा गया। इस पर स्मिथ की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। आखिरी दिन के पहले सत्र में स्टम्प के कैमरा ने स्मिथ को पंत का गार्ड मिटाते हुए देखा। पंत ने इसके बाद दोबारा गार्ड लिया और 118 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इस पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट किया और लिखा, सभी कुछ आजमा लिया, स्मिथ ने पंत का गार्ड भी मिटा दिया, पर कुछ काम न आया। खाया पिया कुछ नहीं, ग्लास तोड़ा बारह आना। मुझे अपनी भारतीय टीम के प्रयास पर गर्व है। सीना चौड़ा हो गया यार। सहवाग के जोड़ीदार रह चुके आकाश चोपड़ा ने लिखा, जूते कई चीजों के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। विपक्षी टीम के बल्लेबाज का गार्ड मिटाने के लिए भी।

कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस मामले पर लंच के दौरान अजीत अगरकर और निक नाइट से बात की। दोनों ने कहा कि यह शायद जानबूझकर नहीं किया गया। स्मिथ के इस हरकत की ट्विटर पर काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, दक्षिण अफ्रीका में सैंडपेपर, आस्ट्रेलिया में पिच खरोंचना, स्मिथ कितने शानदार खिलाड़ी हैं। हर जगह प्रदर्शन करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)