होम 15 फरवरी के बाद पंचायत चुनाव के लिये यूपी में लग जाएगी आचार संहिता

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2021 09:50 PM

15 फरवरी के बाद पंचायत चुनाव के लिये यूपी में लग जाएगी आचार संहिता

15 फरवरी के बाद पंचायत चुनाव के लिये यूपी में लग जाएगी आचार संहिता

15 फरवरी के बाद पंचायत चुनाव के लिये यूपी में लग जाएगी आचार संहिता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सभी सियासी दलों की निगाहें अब पंचायत चुनाव पर लगी है. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल अपना पूरा दमखम इस पंचायत चुनाव में दिखाने की तैयारी में जुटे हैं. प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल के पहले हफ्ते तक संपन्न करा लिए जाएंगे और त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में चारों पदों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में 15 फरवरी के बाद आचार संहिता लग जाएगी और उसके 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. ये कहना है उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का.

 

बदल सकते हैं नियम

 

इस बार पंचायत चुनाव में कुछ नियम भी बदल सकते हैं. सरकार इस तैयारी में है कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए शैक्षिक योग्यता को अनिवार्य किया जाए. साथ ही साथ जिनके दो बच्चे हैं वहीं चुनाव में उम्मीदवार बन सके. इसके लिए भी नियमों में बदलाव की तैयारी की जा रही है. पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि पंचायत भी पढ़ी लिखी हो यह सोच सरकार की है, और देश के कुछ राज्यों में पंचायत चुनाव को लेकर इस पर नियम भी बनाए गए हैं. साथ ही इन पंचायत चुनाव में अपराधी उम्मीदवारी ना कर सकें इस पर भी कुछ कड़े नियम सरकार ला सकती है. हालांकि पंचायती राज मंत्री का कहना है कि अभी उत्तर प्रदेश में इस पर फैसला होना है, उनकी माने तो कैबिनेट में यह फैसले लिए जाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)