होम तेजस्वी यादव से पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने की मिली सीख, बैठक में तय हुई ये रणनीति

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 11, 2021 09:56 PM

तेजस्वी यादव से पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने की मिली सीख, बैठक में तय हुई ये रणनीति

तेजस्वी यादव से पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने की मिली सीख, बैठक में तय हुई ये रणनीति

तेजस्वी यादव से पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने की मिली सीख, बैठक में तय हुई ये रणनीति

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता मे राजद के उपाध्यक्षों की आज हुई बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, तनवीर हसन, शिवचंद्र राम सहित राजद के सभी उपाध्यक्षों ने भाग लिया.
इस बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ हीं आमलोगों की पार्टी बनाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में राजद को आम लोगों से जोड़ने के लिये सुझाव दिए गए.

 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बैठक के दौरान कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के मनोबल को हमेशा बढ़ाये रखा जाए. कार्यकर्ताओं की किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं की जानी चाहिये. कार्यकर्ता ही पार्टी के नीव होते हैं. पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया जाय.सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने से काम नहीं चलेगा, पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा लोगों के संपर्क मे रहना होगा, और लोगों की समस्याओं को समझ कर इसे पाटी नेतृत्व तक पहुंचाना होगा, जिससे समस्या के निदान की दिशा में पार्टी काम कर सके और पार्टी को मजबूत मिल सकें.

 


तेजस्वी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हताश या निराश न हों. राजद राज्य की सब से बड़ी पार्टी है और इसका जनाधार बहुत मजबूत है. पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिमेदारी है वे घर घर जाएं और लोगों की सेवा कर उनका विश्वाश जीतें.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)