होम सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक 40 साल के किसान की जहर खाने से मौत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 9, 2021 10:03 PM

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक 40 साल के किसान की जहर खाने से मौत

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक 40 साल के किसान की जहर खाने से मौत

 सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक 40 साल के किसान की जहर खाने से मौत

केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डरों पर 40 दिनों से ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को एक किसान ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। अब तक 40 से ज्यादा किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर एक किसान ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी। किसान की अस्पताल में मौत हो गई है। वह किसान आंदोलन की स्टेज के पास आकर गिर गया था। वहीं दो सप्ताह पहले भी दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के एक किसान की टिकरी बॉर्डर पर मौत हो गई थी। लेकिन इस किसान की मौत ठंड की वजह से हुई थी। गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन किसानों और सरकार के बीच 8वें दौर की बातचीत हुई थी। किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के बीच बातचीत विफल रही थी। अब अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। प्रदर्शनकारी किसानों के साथ गतिरोध को समाप्त करने के लिए दो मुद्दों पर बातचीत चल रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर रैली के समापन पर संतोष व्यक्त किया था और कहा था कि वो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में भी भाग लेंगे। किसान 26 जनवरी पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)