होम दो दशक के दौरान भारतीय सेना के कर्मियों के बीच बढ़ा तनाव का स्तर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 10:47 PM

दो दशक के दौरान भारतीय सेना के कर्मियों के बीच बढ़ा तनाव का स्तर

दो दशक के दौरान भारतीय सेना के कर्मियों के बीच बढ़ा तनाव का स्तर

दो दशक के दौरान भारतीय सेना के कर्मियों के बीच बढ़ा तनाव का स्तर

नई दिल्ली।​ ​​रक्षा​​ मंत्रालय के सबसे बड़े थिंक टैंक ​दि यूनाइटेड सर्विस इंस्टीटूशन ऑ​फ इंडिया (यूएसआई) ​​ने एक साल तक रिसर्च करने के बाद सेना में तनाव को लेकर ​कई अहम खुलासे किये हैं​​। सैनिकों में तनाव की मुख्य वजह वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार, लम्बे समय तक छुट्टी न मिलने, अनावश्यक काम का बोझ​ बताया गया है​​​। ​​यानी जवानों के लिए यह तनाव 'दुश्मन' से ज्यादा खतरनाक हो चला है​।

​रिसर्च में कहा गया है कि सैन्य ड्यूटी को पूरी दुनिया में सबसे तनावपूर्ण नौकरियों में से एक माना जाता है। भारतीय सशस्त्र बल ​के एक जवान ​की हर तीसरे दिन ​तनाव में आत्महत्या और फ्रेट्रिकाइड के कारण ​मौत हो रही है, जिसके कारण ​हर साल 100 से अधिक सैनिकों​ की जान जा रही है।​​यह नुकसान सशस्त्र बलों ​के लिए विभिन्न मोर्चों पर तैनात सैनिकों के हताहत​ होने की तुलना में काफी अधिक है।​​​ इसके अलावा, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मनोविकृति, न्यूरोसिस और अन्य संबंधित बीमारियों से कई सैनिक​ ​प्रभावित हुए हैं।​ ​भारतीय सेना में​ ​इस तरह की अधिकतम ​घटनाएं ​​दुश्मन के खिलाफ ​​​​जवाबी कार्रवाई​ ​या आतंकवाद विरोधी माहौल में लंबे समय से तैनाती के कारण होती हैं।​

रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के दिनों में​ ​मीडिया ने ​सेना में बढ़ रहे ​आत्महत्या, फ्रेट्रिकाइड्स और साइकोसोमैटिक मामलों की समस्या को उजागर किया है​​।​​ ऐसा लगता है कि ​​भारतीय सेना​ में बढ़ रहे तनाव का पता लगाने के लिए बहुत अपर्याप्त शोध कार्य किए गए हैं, ​जिससे प्रशिक्षित सैनिकों ​के मनोवैज्ञानिक संतुलन खोने​ और आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने के ​कारणों का पता लगाया जा सके​​​।​​ इसलिए​ ​भारतीय सेना में तनाव के स्तर की जांच करने के उद्देश्य से ​पिछले साल ​​रक्षा मंत्रालय के सबसे बड़े थिंक टैंक​ दि ​यूनाइटेड आर्मी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) में वरिष्ठ अनुसंधान फेलो कर्नल एके मोर ​ने एक शोध किया था। ​रिसर्च के दौरान सेना के जवानों द्वारा अनुभव किए गए तनावों की पहचान ​करने के बाद उन्हें लंबे समय तक ​​जवाबी कार्रवाई​ ​या आतंकवाद विरोधी माहौल में ​न रखने की रचनात्मक सिफारिशें की गईं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)