होम भूकंप से थर्राया उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला
भूकंप से थर्राया उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला
पूरा देश कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी मिलने की खुशी मना रहा है। इसी बीच भारत के कुछ राज्य कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आया था। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हल्के थे।
भूकंप की तीव्रता :
बताते चलें, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के साथ ही अन्य क्षेत्रों में शनिवार की सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन उत्तरकाशी जिले में रहने वाले लोगों ने भूकंप के यह झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए और भूकंप का झटका इतना तेज था लोग अपने घरोँ और दुकानों से बाहर आकर सड़कों पर खड़े हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) इस भूकंप की जानकारी आज शाम को साझा की। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गयी।
उत्तराखंड में आए दिन महसूस किया जाता है भूकंप :
दरअसल, उत्तराखंड एक पहाड़ी इलाका होने के कारण यहाँ आये दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। कल ही यहां के बागेश्वर जिले में भी भूकंप के किए गए थे। यहां, कभी हल्के भूकंप के यह झटके महसूस किए जाते हैं तो कभी बहुत तेज। यहां, पहले कई बार भूकंप के चलते बड़ा नुकसान होने की खबरें भी सामने आई है। हर बार भूकंप और भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी जाती है। बताते चलें, दुनियाभर के कई देशों में कोरोना का आतंक बहुत तेजी से फैल रहा है ऐसे में भूकंप के झटके भारत के राज्यों के लोगों की परेशानी की वजह बन रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले भी कई राज्यों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जाते रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।