होम राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, क्या वह संभालने वाले हैं पद ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 10:41 PM

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, क्या वह संभालने वाले हैं पद ?

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, क्या वह संभालने वाले हैं पद ?

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, क्या वह संभालने वाले हैं पद ?

अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बदले पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए कांग्रेस एक सप्ताह के भीतर चुनाव का कार्यक्रम तय कर सकती है। कांग्रेस सदस्यों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों के सामने बड़ा सवाल यह है कि चुनाव राहुल गांधी की वापसी के गवाह होंगे या नहीं। लोकसभा चुनाव में पार्टी के डूबने के बाद राहुल ने मई 2019 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनका इस्तीफा जुलाई में स्वीकार कर लिया गया था। फिर 10 अगस्त को सोनिया गांधी ने अंतरिम प्रमुख के तौर पर काम संभाला था जबकि उन्होंने गैर-गांधी को लाने पर जोर दिया था। हालाकि अटकलें इस बात को लेकर भी हैं कि राहुल अब धीरे-धीरे तैयार हो रहे हैं। बहरहाल, राहुल के अध्यक्ष को लेकर संशय बना है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सोनिया द्वारा गठित पांच-सदस्यीय केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के बावजूद अभी तक यह तय नहीं है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत या मार्च के शुरू में कराने की सिफारिश की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं ग्रुप 23 के नेताओं में कुछ ने आंतरिक चुनावों के माध्यम से नेतृत्व संकट को खत्म करने की मांग की थी। आखिरकार राहुल भी अब इसके लिए तैयार हैं।

बेशक, इस आशय का कोई ठोस संकेत अभी तक राहुल ने भी नहीं दिए हैं,जो इटली में है - पार्टी के कुछ नेताओं ने सिर्फ इतना बताया कि वह अपनी बीमार नानी से मिलने के लिए गए है। राहुल गांधी कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस कार्यक्रम से ठीक पहले विदेश यात्रा पर रवाना हो गये थे। उनके कुछ करीबी सहयोगियों को छोड़कर, यहां तक कि वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को भी उनके जाने की जानकारी नहीं थी।

दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन के बीच 24, अकबर रोड पर कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल की गैर-हाजिरी को पार्टी के नेताओं के समूह ने उनकी लगातार नेतृत्व करने के लिए अनिच्छा के तौर पर लिया। राहुल के अघोषित इटली प्रस्थान से ठीक एक सप्ताह पहले, उनकी पार्टी के भीतर कई लोग कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को तूल दे रहे थे जिसमें 7 कांग्रेसी उन 23 में थे जिन्होंने संगठन को लेकर विवादास्पद पत्र लिखकर सवाल उठाए थे जिस पर 19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने 10 जनपथ पर इन नेताओं की बैठक भी बुलाई थी।

तब राहुल ने कहा था कि उन्हें पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह उठाने को तैयार है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल और हरीश रावत ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया कि क्या राहुल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लौटने के लिए सहमत हैं। बैठक में उपस्थित संगठन में सुधार की बात करे वाले कुछ नेताओं ने आउटलुक को बताया था कि "राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लौटने के विषय पर बैठक में चर्चा नहीं की गई थी" और सोनिया ने कहा कि "यह बहुत ही स्पष्ट है कि एक नए पार्टी प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया हमारे द्वारा शुरु की गई थी।" एक नेता ने कहा राहुल की टिप्पणी, , "कांग्रेस के रूप में पार्टी के प्रति हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर सामान्य चर्चा" के जवाब में था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)