होम संसद के मानसून सत्र में गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच फिर हुई बातचीत
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लगातार दूसरे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सदन में बने गतिरोध को समाप्त करने पर चर्चा की।
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लगातार दूसरे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सदन में बने गतिरोध को समाप्त करने पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच संसद की कार्यवाही सामान्य करने के अलावा महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने कहा कि वह इन विषयों पर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद सरकार के साथ आगे बातचीत करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि सरकार के पास विधेयक पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। इसके बावजूद कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के कारण सरकार चाहती है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष को भी साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।
मानसून सत्र के दौरान परिसीमन और सदन की कार्यवाही को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच लगातार टकराव देखने को मिला है। कांग्रेस ने सरकार पर भ्रम फैलाने और अहम मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी की बात कही जा रही है।
उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पार्लियामेंट में ही रहते हैं, शाम में ही जाते हैं. बिल तो पास हो रहे हैं और कई सांसद चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं. कांग्रेस के नए सांसद को इससे घाटा होता है क्योंकि वे बोल नहीं पाते हैं. वो इशू कब का खत्म हो गया, लेकिन ये लोग रोज सुबह-सुबह नाटक करते हैं, एक ही चीज को लेकर बैठे हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया, लेकिन ये लोग सुबह-सुबह आकर भगवान राम का अपमान करते हैं.'
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मेरी अच्छी बात हुई. हम चाहते हैं कि कांग्रेस और बाकि विपक्षी पार्टियों से बात करते रहें. हम एक दूसरे के विरोधी हैं, दुश्मन नहीं हैं. हम चाहते हैं कि देशहित में काम करें. गृहमंत्री संसद में सुबह से शाम तक हैं.'
6 अगस्त को अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही पहले स्थगित हुई और बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
हंगामे के बीच ही लोकसभा ने 'कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026' को बिना चर्चा के पारित कर दिया। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से अब तक सदन में एक भी दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल का संचालन नहीं हो सका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।