होम किसान आंदोलन ब्रिटिश पीएम का दौरा रद्द होने की वजह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:50 PM

किसान आंदोलन ब्रिटिश पीएम का दौरा रद्द होने की वजह

किसान आंदोलन ब्रिटिश पीएम का दौरा रद्द होने की वजह

किसान आंदोलन ब्रिटिश पीएम का दौरा रद्द होने की वजह

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के भारत यात्रा रद्द होने पर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन द्वारा यात्रा रदद करना बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किसान आंदोलन को सही तरीके से हल न करने का सीधा परिणाम है.

मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जाहिरा तौर पर कोविड-19महामारी को भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रदद करने का कारण बताया, लेकिन यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि पंजाबी प्रवासी तथा सभी दलों के सांसदों पर अत्यधिक दबाव था ताकि यह स्पष्ट संकेत दिया जा सके कि ब्रिटेन ने कभी लोकतांत्रिक तथा शांतिपूर्ण आंदोलन के खिलाफ कदम नही उठाए.

बादल का कहना है कि बोरिस जाॅनसन ने अपने तरीके से यह संदेश दिया है कि विश्व समुदाय इस बात को देख रहा है कि भारत में किसानों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है. वे यह स्पष्ट संदेश भेजना चाहते हैं कि हर किसी को न्याय प्राप्त करने के लिए संघर्ष में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का मौलिक अधिकार है.

‘किसान को गंभीरता से नहीं ले रहे पीएम मोदी’

बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन को गंभीरता से नही ले रहे हैं. यह स्पष्ट है कि बोरिस जाॅनसन ऐसे समय में भारत की यात्रा करने को तैयार नही हैं. जब किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगे पूरी न होने की स्थिति में 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च भी निकालेंगे.

प्रधानमंत्री को इस स्थिति को शांत करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए जिससे किसानों के दुखों को बढ़ाने की बजाय उन्हे हल किया जाए ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. बादल ने कहा कि केंद्र को तीन खेती कानूनों को तत्काल रदद करना चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)