होम गौ विज्ञान का होगा ऑनलाइन नेशनल एग्जाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:48 PM

गौ विज्ञान का होगा ऑनलाइन नेशनल एग्जाम

गौ विज्ञान का होगा ऑनलाइन नेशनल एग्जाम

गौ विज्ञान का होगा ऑनलाइन नेशनल एग्जाम

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (Rashtriya Kamdhenu Aayog) ने मंगलवार को कहा कि देशी गायों और इसके फायदे के बारे में छात्रों और आम लोगों के बीच रुचि पैदा करने के लिए वह 25 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक ऑनलाइन गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा.
अपनी तरह की इस पहली परीक्षा की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने कहा कि वार्षिक तरीके से परीक्षा का आयोजन होगा.

निशुल्क होगी परीक्षा

बिना किसी शुल्क के कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज स्तर के छात्र और आम लोग हिस्सा ले पाएंगे. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''देशी गायों के बारे में छात्रों और नागरिकों के बीच जन जागरुकता पैदा करने के लिए कामधेनु आयोग ने गौ विज्ञान पर राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है.'' उन्होंने कहा कि आयोग गौ विज्ञान पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है.

वेबसाइट पर उपलब्ध होगा पाठ्यक्रम

कथीरिया ने कहा कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा के नतीजों की तुरंत घोषणा कर दी जाएगी और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे. होनहार उम्मीदवारों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे. आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि गाय और संबंधित मुद्दों पर पीठ और अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए विश्वविद्यालयों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले कामधेनु आयोग की स्थापना केंद्र ने फरवरी 2019 में की थी और इसका लक्ष्य गायों के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए काम करना है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)