होम सिडनी टेस्ट : मयंक की जगह ले सकते हैं रोहित, शारदुल और सैनी में फंसा पेंच

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:41 PM

सिडनी टेस्ट : मयंक की जगह ले सकते हैं रोहित, शारदुल और सैनी में फंसा पेंच

सिडनी टेस्ट : मयंक की जगह ले सकते हैं रोहित, शारदुल और सैनी में फंसा पेंच

सिडनी टेस्ट : मयंक की जगह ले सकते हैं रोहित, शारदुल और सैनी में फंसा पेंच

: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए गुरुवार को जब मैदान में उतरेगी तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा का मयंक अग्रवाल की जगह टीम में शामिल होना लगभग पक्का है जबकि चोटिल उमेश यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज के लिए शारदुल ठाकुर और नवदीप सैनी में किसी एक का चयन होगा। अग्रवाल पिछली आठ टेस्ट पारियों में से सात में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम प्रबंधन को उनकी जगह रोहित को शामिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। टीम प्रबंधन में हालांकि सैनी और शारदुल में से किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बनी है। कुछ दिन पहले तक मुंबई के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज शारदुल ठाकुर इसके लिए पहली पसंद बन कर उभरे थे लेकिन यह पता चला है कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों का मानना है कि भारत के सबसे तेज गेंदबाज सैनी अपनी गति से ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी के लिए भारत के पास टी नटराजन के रूप में एक और विकल्प है। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए पिछले चार महीन शानदार रहे हैं। सोमवार को उन्होंने टेस्ट टीम की जर्सी में अपनी फोटो भी ट्वीट की।

अभ्यास सत्र में सहज दिखे रोहित

भारतीय टीम ने दिन में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नेट सत्र में अभ्यास किया जहां सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर थीं। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ काफी सहज दिखे। तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर फैसला करने में इसलिए भी देर हो रही है क्योंकि खराब मौसम के कारण मंगलवार को मुख्य पिच को ढक कर रखा गया था। बुधवार को पिच और परिस्थितियां देखने के बाद शायद टीम को फैसला करने में आसानी हो। अगर आकाश में बादल छाए रहे और पिच में नमी रही तो ठाकुर के चुने जाने की संभावना बढ़ेगी। पिच अगर सपाट हुई तो सैनी को मौका मिल सकता है। वह तेज गति से गेंदबाजी करने के साथ पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग हासिल करने में भी सक्षम है। ऐसी स्थिति में टेस्ट में यह सैनी का पदार्पण हो सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)