होम शराबी ने पुलिस कंट्रोल रूम को किया फोन, PM मोदी को दी जान से मारने की धमकी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:50 PM

शराबी ने पुलिस कंट्रोल रूम को किया फोन, PM मोदी को दी जान से मारने की धमकी

शराबी ने पुलिस कंट्रोल रूम को किया फोन, PM मोदी को दी जान से मारने की धमकी

शराबी ने पुलिस कंट्रोल रूम को किया फोन, PM मोदी को दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियोंं के उस समय होश उड़ गए जब‌ शनिवार को एक शख्स ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दे डाली। यही नहीं उसने प्रधानमंत्री को मारने के लिए 30 करोड़ की सुपारी भी देने की बात कर दी। कॉल रिसीव करते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फौरन कॉलर की लोकेशन पर छापेमारी की गई तो वह सागरपुर के एक मकान में नशे में धुत मिला। पत्नी ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात बताई और उसके इलाज के पर्चे भी दिखाए। देर रात पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को अनजान नंबर से प्रधानमंत्री को मारने की खबर मिली थी। फौरन कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई। कॉलर की लोकेशन कैलाशपुरी, सागरपुर की मिली। एक टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मौके से ही कॉलर को दबोच लिया। कॉलर पिंटो सिंह (35) बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। उसकी पत्नी ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका आरएमएल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। महिला ने अपने पति के इलाज के कागज भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। बाद में पिंटो को इलाज के लिए भेज दिया गया। हालांकि पुलिस उस पर नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि शराब के नशे और बीमारी से परेशान होकर उसने ऐसा किया। पिंटो कार पेंटर का काम करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)